मार्केटिंग बोर्ड के नए नियम-2021 की पॉलिसी के खिलाफ अनाज मंडी में वीरवार को द खाद्यान व्यापार एसोसिएशन के सदस्यों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। व्यापारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तब तक धरना जारी रहेगा।
व्यापारियों ने बताया कि नए नियम-2021 की पॉलिसी के तहत आढ़तियों को दुकानें दी जाएं। जब तक सभी दुकानदारों को दुकानों के प्लॉट नहीं मिलते हैं तब तक पुरानी मंडी में कार्य करने दिया जाए। ऐसा होने से आढ़तियों के साथ-साथ किसानों को भी परेशानी होगी। क्योंकि मंडी में सभी आढ़तियों की दुकान नहीं होने से किसानों को फसल की सही कीमत नहीं मिल सकती। किसान राजस्थान की मंडी में अनाज बेचने पर विवश हो जाएगा। इससे हरियाणा सरकार को नुकसान होगा। आढ़तियों ने बताया कि नई मड़ी में किसान के अनाज की सुरक्षा, किसान व व्यापारी के धन की सुरक्षा, किसानों के विश्राम गृह नहीं हैं। सरकार को पूरी तैयारी करके ही नई मंडी में काम शुरू करना चाहिए।
व्यापारियों ने बताया कि मांग पूरी नहीं होने तक धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर व्यापारी मंडल प्रधान वृज मोहन, जयप्रकाश, अशोक कुमार, विशन, मुकेश, सुंदरमल, महेंद्र, रतनलाल, रमेश चंद्र, छितरमल, रविंद्र, आनंद कुमार, सतीश कुमार, दिनेश कुमार, हरीराम, घनश्याम, श्रीकिशन, रमाकांत, मामचंद व बद्री प्रसाद मौजूद रहे।