फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: व्यापारी बोले-दुकान के सामने वाहन खड़ा करने से व्यापार हो रहा प्रभावित

विज्ञापन
फोटो संख्या:53- डॉ. भीमराव  आंबेडकर चौके के नजदीक अस्थाई पार्किंग में खड़े वाहन--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दुकानदार राहुल यादव, ढिल्लू, संदीप और पवन ने बताया कि कई वाहन चालक खरीदारी के लिए आते समय अपना वाहन दुकान के सामने ही खड़ा कर देते हैं। इससे दूसरे ग्राहकों को आने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

कई बार दुकान के बाहर वाहन खड़े रहने के कारण सामान लोड करने और उतारने में भी दिक्कत आती है। उन्होंने बताया कि सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े होने से बाजार में जगह कम पड़ जाती है। नरेन, राजकुमार और महेश यादव ने बताया कि व्यस्त समय में सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े होने से रास्ता संकरा हो जाता है।
वहीं, ग्राहक राजकुमार और अजीत ने बताया कि शहर में पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्किंग की सुविधा सीमित होने के चलते लोग अपने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को सड़क किनारे वाहन खड़ा करके बाजार में चले जाते हैं। इससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन


दुकानदारों ने नगरपालिका और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था बेहतर की जाए। साथ ही सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

बाजार में सिर्फ एक अस्थायी पार्किंग
बाजार के बीच आंबेडकर चौक के पास खाली जमीन पर एक अस्थायी पार्किंग है। इसमें 80 से अधिक गाड़ियों और 50 बाइकों की क्षमता है। इससे पहले तीन पार्किंग बनाई गई थीं, लेकिन बाद में दो बंद हो गईं। एक जगह अब शौचालय है,जबकि एक पार्किंग किसी निजी व्यक्ति की थी वह भी बंद हो गई।




वर्जन:
नगर पालिका कार्यालय में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का प्रस्ताव एजेंडे में पास किया जा चुका है। इसके अलावा शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक के नजदीक अस्थायी पार्किंग बनाई गई है जिसकी क्षमता 150 से अधिक छोटे-बड़े वाहन खड़े करने की है।

- रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:53- डॉ. भीमराव  आंबेडकर चौके के नजदीक अस्थाई पार्किंग में खड़े वाहन--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें