फोटो संख्या:68- ढोकलमल पार्क कनीना कथा में प्रवचन सुनती महिलाएं--स्रोत- आयोजक
कनीना। सेठ ढोकलमल पार्क के शिव मंदिर में शिवकुमार सिंघल व सेठ ढोकलमल परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन आचार्य अंकित शास्त्री ने श्रीकृष्ण-सुदामा चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि दोनों की मित्रता सच्ची मित्रता का अनुपम उदाहरण है। सच्चे रिश्ते धन-पद से नहीं, प्रेम, विश्वास और समर्पण से मजबूत होते हैं। श्रीकृष्ण ने सुदामा की गरीबी नहीं, प्रेम-भाव देखा। अहंकार, लालच व भेदभाव छोड़ प्रेम, करुणा और सेवा अपनाएं। भगवान भाव के भूखे हैं।