फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: व्यापारियों ने चाेरों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात

Thu, 25 Jul 2024 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल के नेतृत्व में जिला पुलिस अधीक्षक से उनके कार्यालय में मुलाकात की। जिला प्रधान बजरंग लाल अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा को बताया कि शहर में हो रही चोरी को लेकर व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया कि पंकज अग्रवाल के 25 लख रुपए के आभूषण चोरी हुए हैं। इसके बाद पुलिस जिला अधीक्षक ने चोरी हुए आभूषणों को बरामद करने के लिए पुलिस उप अधीक्षक को एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर जिला महासचिव संदीप गुप्ता नूनीवाला, रमेश सिंगल, इंद्र कुमार, तुलसी गोयल, अमित, ओम प्रकाश, सुरेन गोयल, अनूप भाटा, पंकज गोयल, राजेश जांगिड़, नितिन गर्ग, विजय अग्रवाल, हेमंत गोयल, संतोष गोयल, गोपाल अग्रवाल, रमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें