फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: उपायुक्त से मिले व्यापारी, कहा- प्रभावित हो रहा काम

Wed, 13 Nov 2024 08:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-04उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने जाते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

बहादुर सिंह तालाब के व्यापारियों ने बुधवार को उपायुक्त से लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में मिलकर ज्ञापन सौंपा। नगर पार्षद नितिन चौधरी एडवोकेट ने बताया कि विधायक ओमप्रकाश यादव विधानसभा सत्र होने के कारण यहां नहीं हैं, इसलिए सभी व्यापारियों ने मामला उपायुक्त के संज्ञान में लाकर उन्हें ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने उपायुक्त को बताया कि 4 माह के लंबे अंतराल के बाद देव उठनी एकादशी से बाजार में कुछ चहल पहल बढ़ी हैं। ऐसे में सीताराम मैरिज पैलेस के आगे और पुलिस लाइन की तरफ बैरिकेड लगाकर आवागमन बंद कर दिया गया है। इससे उनके काम ठप हो गया है, जबकि काम प्रारंभ होने से पहले यह कहा गया था कि पहले एक साइड का रोड छोड़कर पूरा बना दिया जाएगा, तभी दूसरी तरफ की सड़क तोड़ी जाएगी। ऐसा करने से व्यापारियों के व्यापार पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन ठेकेदार की ओर से पहले एक साइड का रोड उखाड़ दिया गया है और बिना इसे ठीक किए दूसरी साइड में भी ड्रिल मशीन लगा दी है। उपायुक्त उपायुक्त डाॅ. विवेक भारती ने नगर आयुक्त को व्यापारियों की तकलीफ से अवगत करवाकर उचित कार्रवाई के लिए कहा। इस मौके पर राजेश अग्रवाल, जितेंद्र जैन, अंकुर जैन, अनीश चौधरी, नितिन, पवन, लक्ष्मण अग्रवाल, विभु गुप्ता व सोनू जैन आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें