फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अधिक लेबर चार्ज पर व्यापारी का लाइसेंस रद्द

Fri, 25 Apr 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-21नारनौल की नई अनाज मंडी में रखी सरसों। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नई अनाज मंडी में शुक्रवार को एक व्यापारी द्वारा किसान से अधिक लेबर चार्ज लिए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव द्वारा व्यापारी का 7 दिन के लिए लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार एक किसान शुक्रवार को सरसों बेचने अनाज मंडी आया था, जिससे व्यापारी द्वारा 8 रुपये प्रति बैग का लेबर चार्ज लिया गया। जिसके बाद किसान ने अधिक लेबर चार्ज लेने के बाबत मार्केट कमेटी सचिव को लिखित में शिकायत दी और शिकायत में किसान ने बताया कि व्यापारी द्वारा अधिक लेबर चार्ज लिया गया और लेबर चार्ज का कच्चा बिल दिया गया।
इसके बाद मार्केट कमेटी सचिव द्वारा व्यापारी का 7 दिन के लिए लाइसेंस रद्द कर दिया गया। लाइसेंस रद्द होने के बाद व्यापारी अब आगामी 7 दिनों तक सरकारी सरसों की खरीद नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट कमेटी द्वारा 3 रुपये प्रति बैग लेबर चार्ज निर्धारित किया गया है, लेकिन व्यापारियों द्वारा अधिक लेबर चार्ज लिए जाने के अनेक मामले सामने आए हैं। लेकिन लिखित शिकायत नहीं दिए जाने के कारण व्यापारियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही थी। करीब 15 दिन पहले किसानों ने व्यापारियों द्वारा अधिक लेबर चार्ज लिए जाने पर विरोध भी किया था और मौखिक रूप से मार्केट कमेटी सचिव को अवगत भी करवाया था। जिसके बाद सभी व्यापारियों को नोटिस जारी किया गया था कि निर्धारित लेबर चार्ज से अधिक लेने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें