फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: इस बार सरकारी संस्थानों में ही आयोजित होगा नीट

Fri, 25 Apr 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-15नीट परीक्षा को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग में मौजूद डीसी डॉ. विवेक भारती व अन्य। स्
विज्ञापन
नारनौल। मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाले नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) प्रवेश परीक्षा को लेकर शुक्रवार को शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न राज्यों के उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

नीट 4 मई को होगा। इस बार नीट सरकारी संस्थानों में ही होगा। इस परीक्षा को लेकर किसी भी निजी संस्थान में इसका सेंटर नहीं दिया जाएगा और इसमें ड्यूटी भी सभी सरकारी अध्यापकों की रहेगी। यह निर्णय इस बार परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शिता व निष्पक्ष रूप से करवाने को लेकर लिया गया है। इस बैठक के बाद उपायुक्त डॉ. विवेक भारती तथा पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में नीट के लिए आठ केंद्र बनाए गए हैं, इनमें पांच नारनौल तथा तीन महेंद्रगढ़ में स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें