फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अनाज मंडी में चोरी पर तमतमाए व्यापारी, मंडी गेट पर जड़ा ताला

Sun, 23 Feb 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 11चोरी की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन करते व्यापारी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। अटेली अनाज मंडी में 12 बैग सरसों के चोरी हो गए। इस घटना से मंडी के व्यापारियों में आक्रोश है। इससे पहले भी मंडी में हुई चोरी की घटनाओं से परेशान व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवाज उठाई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। चोरी की बढ़ती घटनाओं से आक्रोशित व्यापारियों ने शनिवार को मंडी का मुख्य गेट बंद कर विरोध, प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन देर शाम तक व्यापारियों ने मंडी का गेट नहीं खोला और धरने पर बैठे रहे। व्यापारियों का कहना है कि मंडी में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इतना ही नहीं मंडी में बेसहारा पशुओं व बाहरी लोगों का बोलबाला बना हुआ है, लेकिन मार्केट कमेटी के अधिकारी व पुलिस प्रशासन इस पर अंकुश लगाने में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। इसके कारण व्यापारी वर्ग परेशान हो रहा है।
मंडी में स्थित शिव चरण मोतीलाल फर्म की 89 नंबर दुकान पर लगी सरसों के ढेरी से चोरों ने 12 कट्टे में रखी करीब 6 क्विंटल सरसों चोरी कर ली। बताया जाता है कि रात 8 बजे सरसों के कट्टे रखे थे, लेकिन शनिवार सुबह आकर देखा तो 12 कट्टे गायब मिले। अब व्यापारियों ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर पुलिस प्रशासन चोरों का समय रहते सुराग नहीं लगा सकी तो मंत्री के समक्ष समस्या रखकर निदान के लिए गुहार लगाएंगे। प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों का कहना हैं कि मंडी में बाहरी लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। जिसके बारे में प्रशासन को अवगत करवाया गया है, लेकिन उन पर भी कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। व्यापारी वर्ग चिंतित है कि दिन के समय व्यापार को संभाले या रात के समय चौकीदारी करें।
विज्ञापन


इंसेअ
सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद भी नहीं लग रहा चोरी पर अंकुश
धरने पर बैठे व्यापारियों ने बताया कि कमेटी ने निगरानी के तौर पर 28 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, लेकिन उनका कोई भी लाभ व्यापारियों को नहीं मिल रहा। इस घटनाक्रम से पहले भी मंडी में चोरी की वारदात हो चुकी है। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस अब तक न तो चोरों को पकड़ सकी है और न ही माल बरामद हुआ है। पुलिस केवल मामला दर्ज करने तक सीमित रहती है। पुलिस प्रशासन व कमेटी को सीसीटीवी फुटेज देने के बावजूद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।

वर्जन:
व्यापारियों ने चोरी की घटना पर जो विरोध, प्रदर्शन किया है। उसको लेकर अधिकारियों को अवगत करवाया गया है, जिससे कि स्थायी रूप से चौकीदार की नियुक्ति हो सके। तब तक निगरानी की व्यवस्था करने का विकल्प किया जाएगा, ताकि व्यापारियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन

सुनीता फोगाट, मार्केट कमेटी सचिव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें