फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: व्यापारियों का कमीशन अभी तक खाते में नहीं आया

Wed, 18 Dec 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। दी खाद्यान्न व्यापार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल प्रधान रामजीलाल मित्तल के नेतृत्व में बुधवार को हैफेड जिला प्रबंधक प्रवीण भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर बाजरे की खरीद एक अक्तूबर से 15 नवंबर तक की थी, लेकिन व्यापारियों का कमिशन अभी तक खाते में नहीं आया है।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रवक्ता बद्री प्रसाद गर्ग ने कहा कि सरकारी खरीद को बंद हुए एक महीना से अधिक हो चुका है, लेकिन अभी तक व्यापारियों का कमीशन नहीं मिला है। व्यापारियों का कमीशन शीघ्र उनके खाते में जमा करवाया जाए। इस पर जिला प्रबंधक प्रवीण भारद्वाज ने कहा कि आपका कमीशन रिलीज कर दिया गया है, जो की एक-दो दिन में सभी व्यापारियों के खाते में आ जाएगा। इस मौके पर सचिव विजय छापड़ा वाला, कोषाध्यक्ष महेंद्र गोयल, लेखाकार रामरतन गोयल व बद्री प्रसाद गर्ग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें