फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आंगनबाड़ी केंद्र के एक कमरे में ही है पढ़ने, खाने, पकाने व खेलने की व्यवस्था

Wed, 18 Dec 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मोहल्ला सलामपुरा स्थित वार्ड नंबर 17 आंगनबाड़ी केंद्र में कमरों की कमी और पेयजल सुविधा नहीं है। इस कारण बच्चों के साथ-साथ आंगनबाड़ी कर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र का खेल मैदान काफी बड़ा है, लेकिन केंद्र में केवल एक कमरा है। इसमें गर्भवती महिलाओं और नवजात को वैक्सीन, बच्चों को पोलियो, वर्ष अंतराल पर टीके लगाए जाते हैं। वहीं आंगनबाड़ी में प्राथमिक शिक्षा के तहत आने वाले बच्चों के लिए पोषण सामग्री भी इसी कमरे में रखी और पकाई जाती है। बच्चों के खिलौने और गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं का रिकाॅर्ड भी इसी कमरे में रखा जाता है।

कमरों की कमी के कारण आंगनबाड़ी में बच्चे इसी कमरे में खिलौनों के साथ खेलते हैं। वहीं बच्चों के पोषण के लिए खाना भी इसी कमरे में पकाया जाता है। इस कारण पकाए जाने वाले गर्म खाने से बच्चे हादसे का शिकार भी हो सकते हैं। आंगनबाड़ी में कार्यरत महिला कर्मियों द्वारा खाना बनाते समय बच्चों को विशेष तौर पर कमरे से बाहर रखा जाता है ताकि बच्चों को गर्म खाने से दूर रखा जाए, लेकिन अलग से किचन की व्यवस्था होने से कर्मियों और बच्चों को हो रही परेशानी को दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन


इंसेट
आंगनबाड़ी केंद्र में पानी की नहीं है व्यवस्था :
आंगनबाड़ी केंद्र की जड़ में जलघर है। जलघर द्वारा दो से तीन मोहल्लों में पानी सप्लाई किया जाता है, लेकिन आंगनबाड़ी केंद्र में पानी सप्लाई की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण आंगनबाड़ी में कार्यरत महिलाएं पीने के पानी की व्यवस्था आसपास से करती हैं। वहीं पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण आंगनबाड़ी में बने शौचालय भी बंद पड़े हुए हैं। इस कारण सबसे ज्यादा परेशानी का सामना महिला कर्मचारियों को करना पड़ता है।
वर्जन :
आंगनबाड़ी केंद्रों के विकास के लिए कई योजनाओं को अमल में लाया जा रहा है, जिससे छोटे बच्चों का विकास हो सके और महिलाएं स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से दूर रहें। वार्ड नंबर 17 आंगनबाड़ी केंद्र में किचन अन्य निर्माण कार्य और जल सप्लाई के लिए मांग जिला परिषद को भेजी गई है। संभावना है कि जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -संगीता यादव, महिला एवं बाल विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें