फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली नहर में पुल से पलटा ट्रैक्टर, बच्ची और महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सतनाली क्षेत्र में बुधवार को शादी समारोह से ट्रैक्टर पर लौट रहे एक ही परिवार के पांच लोग हादसे का शिकार हो गए। लांबी जोहड़ी में नहर के पुल से गुजरते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया। हादसे में वंशिका (6) और 40 वर्षीय पिंकी की डूबने से मौत हो गई अन्य तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक अजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को वह परिवार के पांच सदस्य सहित एक शादी समारोह के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लौटते वक्त सोहड़ा जाने के लिए लांबी जोहड़ी में नहर के पुल से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पुल से सीधे नहर में जा गिरा। घटना में वंशिका पुत्री अजीत और पिंकी मौत हो गई। अन्य तीन लोग घायल हैं। सतनाली थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें