नांगल चौधरी। नांगल चौधरी क्षेत्र में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस शिकायत में भोजावास निवासी सुभाष ने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है। 20 मई को वह और मुलोदी निवासी उमराव सिंह गांव सिरोही के पास मजदूरी कर रहे थे। करीब एक बजे वह और उमराव दोनों खाना खाने के लिए सिरोही बहाली जाते समय जय अम्बे कांटा की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने उमराव को टक्कर मार दी। इससे उमराव के सिर व अन्य जगह पर कई चोट लगी। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।