नायन के नजदीक पुलिस को पशुओं से खचाखच भरा हुआ कैंटर पकड़ने में सफलता मिली है। नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
गोशाला संरक्षण समिति की राष्ट्रीय प्रधान कमला दीदी मुकुंददास गोशाला की निरीक्षण कर रही थी। इसी दौरान उन्हें कैंटर में गो तस्करी होने की सूचना मिली। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी इसके बाद बाद थाना प्रभारी शफीउद्दीन के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी कर कैंटर को पकड़ा। जिसमें 39 मवेशियों (कटड़े, भैंस) को ठूंस-ठूंस कर भर रखा था। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।