फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक सवारों ने युवक पर चलाई गोली, घायल

Sat, 11 Feb 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घायल को ले जाते लोग
विज्ञापन
गांव आकोदा में बाइक पर सवार दो युवकों ने एक नव युवक पर आपसी रंजिश के चलते गोली चला दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। युवक पर पिछले तीन में यह दूसरा हमला हुआ है। इससे पहले बुधवार को महेंद्रगढ़ के राव तुलाराम चौक पर भी अज्ञात बदमाशों ने लाठी डंडों से हमला किया था। घायल ने बताया दोनों आरोपी खुडाना गांव के ही हैं। अभी इस झगड़े का मुख्य कारण सामाने नहीं आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खुडाना निवासी समरजीत उर्फ मोटा पुत्र राधेश्याम (20) शुक्रवार को आकोदा बस स्टैंड पर मोबाइल ठीक करवाने गया था। जब वह मोबाइल की दुकान पर मोबाइल ठीक करवा रहा था तो उसी समय गांव खुडाना निवासी कुलदीप ठाकुर उर्फ खैरिया काले रंग की पलसर बाइक पर वहां आया और समरजीत को बात करने के लिए बुलाया। जब समरतीज उसके पास गया तो इतने में ही कुलदीप ने उसके बाएं कुल्ले के पास गोली दाग दी जिससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी ।  मौके पर पहुंची आकोदा पुलिस ने घायल को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर रोहतक रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।
तीन दिन में दूसरी बार हमला
घायल समरजीत उर्फ मोटा पर पिछले तीन में यह दूसरी बार हमला हुआ है। इससे पहले  समरजीत पर बुधवार को  महेंद्रगढ़ के राव तुलारामा चौक पर बाइक एवं गाड़ी में सवार बदमाशों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया था। उस दौरान उसने भाग कर अपनी जान बचाई। हमले में उसका बायां हाथ फैक्चर भी हो गया था। समरजीत ने उस दौरान दो बदमाशों की पहचान की थी। आज वाले हमले में उनमें से कोई नहीं है।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल
गांव खुडाना के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की लचर कानून व्यवस्था के कारण बदमाशों के हौंसले बुलंद हो गए हैं। बुधवार को राव तुलाराम चौक पर पुलिस चौकी के सामने बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया था, इस दौरान एक दर्जन से अधिक लोग घायल भी हुए थे। उस समय पुलिस कुछ नहीं कर पाई, न ही उन आरोपियों को पकड़ पाई है। आज तीसरे दिन समरजीत पर दूसरी बार हमला कर दिया। अगर पुलिस की कानून व्यवस्था ऐसी ही लचर रही तो लोगों का पुलिस पर से विश्वास उठ जाएगा।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 एवं आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें