फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद के बेटे को पिस्तौल दिखाकर दौड़ाया

Fri, 10 Feb 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
वार्ड नंबर-20 में वीरवार दोपहर बाइक सवार करीब 18 युवकों ने दहशत पैदा कर दी। आरोपी युवक एक पार्षद के बेटे के पीछे पिस्तौल लेकर भी दौड़े। उसने एक घर में घुसकर अपनी जान बचाई। पीड़ित पक्ष में मामले की शिकायत सिटी थाने में दी। इस मामले में पार्षदों का एक दल एसपी से मिलने पहुंचा। महिला पार्षद के पति द्वारा ऊंची आवाज में बात करने पर एसपी ने जमकर लताड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-20 की पार्षद रचना देवी का बेटा साहिल अपने दोस्त के साथ कालेज से लौट रहा था। इसी दौरान उसके ही कालेज में पढ़ने वाले करीब 18 युवक बाइक सवारों ने उसको रोक लिया। इस दौरान साहिल अपना बचाव कर वहां से भाग निकला। साहिल के पिता वीरेंद्र ने बताया कि इसके बाद उक्त युवक अपने हाथ में रिवाल्वर लेकर पीछे दौड़े। उन्होंने बताया कि जैसे-तैसे साहिल ने एक महिला के घर में घुसकर अपनी जान बचाई। वीरेंद्र ने बताया कि इसी दौरान हमलावरों में से एक युवक भी जबरन महिला के घर घुस गया। इसी दौरान साहिल ने मामले की जानकारी उन्हें दी। वे नगर परिषद कार्यालय से कुछ पार्षदों को लेकर सीधा वहीं पहुंचे। वीरेंद्र ने बताया कि उनके मौके पर पहुंचते ही हमलावर युवक हथियार लहराकर मौके से फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर सिटी थाना प्रभारी हितेंद्र कुमार अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को मामले की लिखित में शिकायत दी और नगर परिषद कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने इस मसले में सिटी थाना प्रभारी से मुलाकात भी की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसपी को उंगली दिखा रहे हो आप, डरा रहे हो क्या...
मेरे को उंगली दिखा रहे हो आप, एसपी को डरा रहे हो क्या? नहीं, एसपी साहब डरा तो आप हमें रहे हो.....। महिला पार्षद के बेटे पर हुए हमले के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे पार्षदों की एसपी के साथ नोक-झोंक हुई। नगर पार्षदों का ऊंची आवाज में बात करना एसपी सुनील दलाल को रास नहीं आया। उन्होंने नसीहत देकर कहा कि वारदात के संबंध में सवाल-जवाब करना क्या एसपी का हक नहीं है। अगर हक है तो फिर पार्षद प्रतिनिधि भड़क क्यों रहा हैं? इसके बाद सभी ने इस बात को स्वीकार कर एसपी को सारे मसले से अवगत करवाया। पार्षदों के साथ पहुंचे चेयरमैन संजय छपारिया ने हीरा चौक क्षेत्र में हुए मामले का तर्क देकर कहा कि एसपी साहब शहर का माहौल खराब हो रखा है। उनकी इस बात पर एसपी ने पलटवार कर कहा कि मैं यहां माहौल सुधारने के लिए ही बैठा हूं। जो भी गुंडागर्दी कर रहा है, उसे हम पकड़कर जेल में भी डाल रहे हैं। एसपी सुनील दलाल ने कहा कि आगे भी पुलिस की यह कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जो भी वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी है। उनकी सूचना पुलिस तक पहुंचाने में आमजन सहयोग कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें