फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: टोकन एक दिन पहले काटे, खाद मिली दूसरे दिन

Tue, 30 Sep 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 05नारनौल में सरकारी खाद केंद्र के बाहर लगी किसानों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। अनाज मंडी स्थित सरकारी खाद केंद्र पर दो दिन बाद खाद वितरण शुरू किया गया लेकिन मंगलवार को केवल उन किसानों को खाद दी गई, जिन्हें सोमवार को टोकन नंबर दिया गया था।
विज्ञापन

वहीं मंगलवार को टोकन नंबर कटवाने वाले कुछ किसानों को ही खाद वितरण किया गया। शेष किसानों को बुधवार को खाद दी जाएगी। इस कारण किसानों को खाद प्राप्त करने के लिए लगातार दो दिन चक्कर काटने पड़ेंगे।
रविवार को अवकाश था और सोमवार को नेटवर्क समस्या के कारण खाद पर्ची नहीं काटी गई थी। इस कारण सोमवार को जिन किसानों को टोकन नंबर दिया गया था, मंगलवार को उन्हें खाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

केंद्र पर अब तक 2537 बैग डीएपी, 1 हजार एनपीके और 108 बैग टीएसपी का वितरण किया जा चुका है। अभी 250 बैग डीएपी व 392 बैग टीएसपी के हैं। मंगलवार को 237 बैग डीएपी व 108 बैग टीएसपी के बांटे गए।


बाजरे की फसल नहीं उगाई थी। इसलिए फसल का पंजीकरण नहीं होने के कारण खाद प्राप्त नहीं कर पा रही। इस कारण सरसों की बिजाई से पहले परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।-माया देवी, मोहल्ला पीरआगा
-
मंगलवार सुबह 7 बजे केंद्र पर पहुंच गया था ताकि खाद जल्द मिल सके। मुझसे पहले दस किसान लाइन में लगे थे, आज पहुंचने वाले किसानों को टोकन नंबर तो दे दिए गए लेकिन खाद बुधवार को दी जाएगी। इस कारण कल दोबारा आना पड़ेगा।-उधम सिंह, गांव-बसीरपुर
-
केवल बाजरे का पंजीकरण करवाया है और केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है फिर भी किसानों को दो दिन चक्कर काटने के बाद और केवल दो बैग डीएपी दी जा रही है।-दिनेश,गांव- शाहपुर दोयम

वर्जन :
अभी 1400 मीट्रिक टन डीएपी व टीएसपी और 2 हजार मीट्रिक टन एनपीके है। सभी खाद केंद्रों पर आवश्यकता अनुसार खाद की खेप पहुंचाई जाएगी ताकि किसानों को सुचारू रूप से खाद मिल सकें।
विज्ञापन

सजंय, गुणवत्ता नियंत्रक निरीक्षक, कृषि विभाग, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें