फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खोले जाएंगे निंभेड़ा माइनर के टेंडर, लोगों को होगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के प्रयासों से जिला के लोगों को जल्द ही निंभेड़ा माइनर का तोहफा मिलेगा। इस माइनर के बनने के बाद क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को फायदा होगा। इस नहर की लागत करीब 23.90 करोड़ आएगी। इस कार्य के टेंडर 11 जुलाई को महेंद्रगढ़ स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय में ओपन किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रेस के नाम जारी विज्ञप्ति में शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि महेंद्रगढ़ के ग्रामीणों को नहरी पानी उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री ने नौ अप्रैल 2016 को आयोजित रैली में निंभेड़ा माइनर बनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद से इस नहर के निर्माण के कार्य की कार्रवाई शुरू हो गई थी। अब इस नहर को बनाने के लिए टेंडर छोड़े जाने हैं। जिसके तहत 11 जुलाई को टेंडर छोड़े जाएंगे। इन टेंडरों के छोड़े जाने के बाद से इस नहर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस नहर के निर्माण के लिए शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा भी रुचि ले रहे हैं। नहर के निर्माण हो जाने के बाद क्षेत्र के तीन दर्जन गांवों के लोगों को फायदा होगा। यह नहर महेंद्रगढ़ डिस्ट्रीब्यूटरी के पंप हाउस नंबर तीन से शुरू होगी। जिसके बाद यह नांगल माला तक जाएगी। इससे लगभग 20 किलोमीटर क्षेत्र में आने वाले गांव लाभान्वित होंगे।
इन गांव के लोगों को होगा फायदा इस परियोजना के बाद गांव बुडीन, सोहला, खातोद, बलायचा, निंभेड़ा, ढाढोत, बलाना, राजावास, उष्मापुर, जेरपुर, मांडोला, नांगल माला और आसपास के तीन दर्जन से अधिक ग्रामीणों को फायदा होगा। गांव खातोद के किसान लाला बोहरा ने बताया कि नहर के बन जाने के बाद उनको बहुत फायदा होगा। इससे जहां उनकी पेयजल संबंधी समस्या का निदान होगा। इसके साथ-साथ भूजल स्तर भी ऊंचा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें