पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन आज भारी भीड़ रही। अब 5 जनवरी को इन नामांकनों की छंटनी होगी। वहीं तीसरे चरण के नामांकन भी 5 से 9 जनवरी तक जमा कराए जाएंगे।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि दूसरे चरण में नारनौल, सतनाली तथा महेंद्रगढ़ खंड के चुनाव 17 जनवरी को होने हैं। इन चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन था। अब 5 जनवरी को इनकी छंटनी होगी। 7 जनवरी तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन 3 बजे के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलाट किए जाएंगे। इसके बाद सायं सभी उम्मीदवारों की लिस्ट चुनाव चिन्ह सहित चस्पा कर दी जाएगी। इसके अलावा अब तीसरे चरण के नामांकन पत्र दाखिल करने की अवधि 5 से 9 जनवरी तक रहेगी।