फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आरटीई के तहत प्रवेश स्थिति अपडेट करने का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने निजी स्कूलों के आरटीई के तहत प्रवेश स्थिति अपडेट करने के लिए एक दिन का और समय दिया है। इसे लेकर 20 मई अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। जिले के 88 निजी स्कूलों ने प्रवेश स्थिति अपडेट नहीं की है।
विज्ञापन

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। इसके तहत निजी स्कूलों की ओर से प्रथम कक्षा में ऐसे बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें संरक्षित करनी होती है।
योजना के अनुसार हर वर्ष प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाती है लेकिन हर बार की तरह इस बार भी विभागीय नियम व निजी स्कूलों की मनमानी के चलते जरूरतमंद बच्चों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा हैं।
विज्ञापन

इस बार विभाग की ओर से लॉटरी ड्रा के माध्यम से सीटें अलॉट की गई। इसमें 357 के करीब विद्यार्थी दस्तावेज वेरिफिकेशन प्रक्रिया के बाद पात्र पाए गए थे। जबकि कई स्कूलों में अलॉट सीटों पर एक भी बच्चों को दाखिला नहीं दिया है।
वर्जन:
आरटीई के तहत कुछ स्कूलों ने अभी अलॉट सीटों पर दाखिला नहीं दिया है। इन स्कूलों की ओर से पोर्टल पर प्रवेश रिकार्ड भी अपडेट नहीं किया गया है। स्कूलों को सीटों की जानकारी के लिए एक मौका और दिया है, इसलिए वे जल्द जानकारी अपडेट करें। -अशोक कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें