नारनौल। लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए नामांकन का सोमवार को अंतिम दिन है। सोमवार को नामांकन सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक किया जाएगा। इसके बाद नामांकन की छंटनी का काम 7 मई को सुबह 11 बजे होगा। नाम वापसी के लिए 9 मई को दोपहर बाद 3 बजे से पहले डिप्टी कमिश्नर कोर्ट कमरा नंबर 114 प्रथम तल लघु सचिवालय नारनौल में आकर सूचना देनी होगी।
इसके तुरंत बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। जिसके बाद मतदान आगामी 25 मई को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। हालांकि सोमवार को निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन करने की संभावना है। ज्यादातर पार्टियों के उम्मीदवारों ने नामांकन कर दिया है। ऐसे में अब अपना नामांकन वापस लेने के लिए कोई उम्मीदवार आता है या फिर सभी मैदान में रहेंगे, यह तो नौ मई को पता चल सकेगा। सभी प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश में लगे हुए हैं।
पिछले चुनाव में ये था जिले का वोटर टर्न आउट
महेंद्रगढ़ में पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान 70.67 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार जिला प्रशासन लगातार लोगों को मतदान के प्रति जागरूक कर रहा है, ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग मतदान करें। पिछली बार महेंद्रगढ़ में 71.24, नारनौल में 70.96, अटेली में 72.43 और नांगल चौधरी में 68.07 फीसदी मतदान हुआ था।
भिवानी-लोकसभा से अब तक आए 13 नामांकन
पार्टी प्रत्याशी नाम
सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया रोहताश
भाजपा धर्मबीर सिंह
कांग्रेस राव दान सिंह
जजपा राव बहादुर सिंह
राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्या) सुभाष परमार
बसपा सुनील कुमार शर्मा
भाजपा मोहित चौधरी कवरिंग कैंडिडेट
भारतीय जवान किसान पार्टी आनंद कुमार
जजपा करण सिंह कवरिंग कैंडिडेट
बहुजन मुक्ति पार्टी वर्षा
निर्दलीय हेमंत
निर्दलीय योगबीर सिंह
निर्दलीय वेद प्रकाश