फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: फिजिकल काउंसिलिंग के तहत आवेदन करने की अंतिम तिथि आज

विज्ञापन
फोटो नंबर- 22नारनौल ​स्थित बीकेएन कॉलेज। - फोटो : निरीक्षण के दौरान विभागीय बाबू से पूछताछ करती, महापौर। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। बीकेएन कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया के दो चरण पूरे हो चुके हैं। अब तक 10वीं और 12वीं के आधार पर लगभग 50 प्रतिशत सीटों पर प्रवेश हो चुका है। खाली सीटों को भरने के लिए फिजिकल काउंसिलिंग शुरू की गई है जिसकी अंतिम तिथि 7 जून तय की गई है।
विज्ञापन

12वीं आधार पर 45 खाली सीटों के लिए अब तक 135 छात्रों ने आवेदन किया है जबकि 10वीं आधार पर 246 सीटों के मुकाबले 241 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 8 जुलाई को शाम 4 बजे तक मेरिट सूची जारी की जाएगी।
इसके बाद 9 जुलाई को चयनित विद्यार्थियों को दस्तावेज जमा करवाने होंगे। वहीं 10 जुलाई को आरक्षित सीटों के बिना ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिले पूरे किए जाएंगे। फीस केवल डेबिट कार्ड से ही जमा की जाएगी।
विज्ञापन

इस सत्र में कॉलेज में पर्यावरण इंजीनियरिंग को भी शामिल किया गया है लेकिन जानकारी के अभाव में इसमें रुचि कम रही। 60 सीटों में से अब तक केवल 10 सीटों पर ही दाखिला हुआ है।

अब तक हुए दाखिले
कोर्स
उपलब्ध सीट
दाखिले
सिविल इंजीनियरिंग
60
34
कंप्यूटर इंजीनियरिंग
60
24
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
60
41
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
60
29
इंस्ट्रूमेंटेशन एवं कंट्रोल इंजीनियरिंग
60
17
मैकेनिकल इंजीनियरिंग
120
79
पर्यावरण इंजीनियरिंग
60
10

वर्जन :

रिक्त सीट पर दाखिले के लिए फिजिकल काउंसिलिंग के तहत आवेदन प्रक्रिया जारी है। आधुनिक समय में पर्यावरण के क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर बने हैं और डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों को बेहतर रोजगार मिलने की संभावना अधिक रहती है।-अनिल यादव, प्राचार्य, बीकेएन कॉलेज, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें