फोटो नंबर-20नारनौल का राजकीय शिक्षण महाविद्यालय ।
नारनौल। राजकीय शिक्षण महाविद्यालय में बीएड में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अक्तूबर है। अभ्यर्थी दोपहर 3 बजे तक अपने दस्तावेज एवं 2000 रुपये शुल्क के साथ आवेदन जमा कर सकते हैं।
दाखिला प्रभारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में विज्ञान, कला और गणित संकाय में कुछ सीटें रिक्त हैं। इनमें एआईओ एक, एससी एक, एससीडी एक, सुनने में अक्षम के लिए एक तथा दिव्यांग श्रेणी में एक सीट खाली है। इसी प्रकार आर्ट्स/कॉमर्स संकाय में एचओजीसी एक, बीसीए एक, बीसीबी एक और नेत्रहीन वर्ग में एक सीट रिक्त है।
उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दाखिले की कटऑफ सूची 25 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे तक कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी। डॉ. रेखा शर्मा ने अभ्यर्थियों से समय सीमा का ध्यान रखते हुए शीघ्र आवेदन करने का आग्रह किया है।
वहीं दाखिला प्रभारी डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि विद्यार्थियों की मांग पर उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम एवं द्वितीय वर्ष में दाखिले के लिए पोर्टल दोबारा खोल दिया है। अब विद्यार्थी 27 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विभाग द्वारा यह कदम उन विद्यार्थियों को अवसर देने के लिए उठाया गया है, जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए थे। डॉ. सैनी ने कहा कि यह विद्यार्थियों के लिए अपनी पढ़ाई बिना रुकावट जारी रखने का उत्तम अवसर है।