फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सांसद खेल महोत्सव के तहत पंजीकरण की अंतिम तिथि आज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सांसद खेल महोत्सव के तहत 27 से 29 दिसंबर तक खेलों का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गुरुग्राम, रेवाड़ी एवं नूंह जिलों के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी भाग लेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि गुरुवार 25 दिसंबर 2025 है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम गुरुग्राम में एथलेटिक्स एवं बॉक्सिंग, राव तुलाराम खेल स्टेडियम रेवाड़ी में कबड्डी (एनएस) एवं फुटबॉल, अहीर कॉलेज रेवाड़ी में फुटबॉल, नेहरू खेल स्टेडियम सिविल लाइन गुरुग्राम में वॉलीबॉल, जूडो, जिम्नास्टिक एवं हॉकी, जबकि डीएवी पुलिस लाइन नूंह में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

डीसी ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव फिट इंडिया अभियान और खेलो इंडिया की भावना को मजबूती प्रदान करेगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सांसद खेल महोत्सव के तहत इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन लिंक पर वीरवार 25 दिसंबर 2025 तक पंजीकरण कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि खेल महोत्सव के दौरान एथलेटिक्स, कबड्डी (एनएस), फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, कुश्ती, बॉक्सिंग, आर्चरी, जूडो एवं जिम्नास्टिक सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें