फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में आज गरजेंगे शाह

Thu, 14 Aug 2014 12:24 AM IST
नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी मंडी मैदान में बृहस्पतिवार को भाजपा की विजय संकल्प रैली की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा ने बुधवार को तैयारियों का स्वयं जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


शर्मा ने पत्रकारवार्ता में बताया कि बृहस्पतिवार को होने वाली संकल्प रैली ऐतिहासिक होगी। रैली में उमड़ने वाला जनसैलाब ही  हरियाणा की राजनीति में परिवर्तन का संकेत देगा। शर्मा ने कहा कि रैली में अन्य दलों के कई पूर्व और वर्तमान विधायक भाजपा का दामन थामेंगे।

उधर शहर में भी रैली के मद्देनजर हार्डिंग्स, झंडियों और पोस्टर लगाए गए हैं। कई जगहों पर स्वागत द्वार बनाए गए हैं। अमित शाह सड़क मार्ग से रैली स्थल तक पहुंचेेंगे। शर्मा ने दावा किया कि रैली में पड़ोसी राज्य राजस्थान से भी कई नेता शिरकत करेंगे। उधर, पुलिस ने भी शहर में चौकसी कड़ी कर दी है।
विज्ञापन


तीन मंच बनाए गए
रैली में नेताओं के लिए मंच पर बैठने के लिए तीन कैटेगरी बनाई है। वीवीआईपी, वीआईपी और एक अन्य मंच बनाया गया है। इनमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ मंच पर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, रामबिलास शर्मा, मनोहर लाल खट्टर, कैप्टन अभिमन्यु, मनीष ग्रोवर, समेत पार्टी के राष्ट्रीय नेता रहेंगे। वीआईपी मंच पर करीब 200 पदाधिकारी शामिल होंगे। इनमें भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष
समेत सभी जिलाध्यक्ष बैठेंगे।

50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था
सब्जी मंडी के ग्राउंड में करीब 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। रैली के दौरान अव्यवस्था न फैले और जाम न लगे, इसके लिए 200 कार्यकर्ताओं की विशेष रूप से ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही पार्किंग के एक एजेंसी को हायर किया गया है। इसके अलावा 6 क्रेन भी तैनात रहेंगी।  

‘सब्जी मंडी मैदान है शुभ’
रामबिलास शर्मा ने कहा कि 1980 में वरिष्ठ भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी इसी मैदान में आए थे। बाद में वह देश के प्रधानमंत्री बने। शर्मा ने दावा किया कि हरियाणा में जब भी सत्ता बदली है दक्षिण हरियाणा से ही इसकी शुरुआत हुई है। शाह उत्तर प्रदेश और देश में विजय पताका फहराने के बाद यकीनन अब हरियाणा फतह करेंगे।
विज्ञापन

फोटो संख्या 45-कैप्शन : रैली स्थल का जायजा लेते रामबिलास शर्मा व अन्य नेता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें