गांव सुरानी में रविवार की रात एक युवक ने घर के झगड़े में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजन उसे सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के मुताबिक गांव सुरानी निवासी 26 वर्षीय अमित दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। इन दिनों वह अपने घर आया हुआ था। रविवार की रात उसने गृह कलह में घर में छत पर लगे लोहे के राड से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना सुबह उसके घर में किराए पर रहने वाले मजदूरों ने परिजनों को दी। परिजन अमित को सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।