फोटो 05 शहर में एक पनवाड़ी की दुकान पर लटकी गुटखों की लड़ियां। संवाद
नारनौल। फरवरी से केंद्र सरकार ने तंबाकू उत्पादों पर 40 प्रतिशत जीएसटी के अलावा अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगाई है। वहीं तंबाकू उत्पादों पर अभी नया रेट प्रिंट होकर भी नहीं आया है लेकिन थोक विक्रेताओं अभी से उत्पाद को अधिक दाम पर बेच रहे हैं।
गौरतलब है कि किसी भी उत्पाद को प्रिंट रेट से अधिक पर बेचना गैरकानूनी है, इसके बावजूद भी शहर में यह खेल धड़ल्ले से चल रहा है। साथ ही मजबूरी के चलते लोग प्रिंट रेट से अतिरिक्त अदा कर रहे हैं।
शहर में तंबाकू से बने उत्पादों जैसे गुटखा, बीड़ी व सिगरेट का एक दिन में करीब 1 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। इससे इन उत्पादों की कीमतों में 19 से लेकर 41 प्रतिशत तक का उछाल आया है।
शहर के खुदरा विक्रेता दीपक, अश्विनी व चौटाला ने बताया कि थोक विक्रता ही जब हमें माल प्रिंट रेट से अधिक में दे रहा है तो मजबूरन हमें भी लोगों से अतिरिक्त चार्ज करना पड़ रहा है। सभी दुकानदारों ने माना कि प्रिंट रेट से अधिक पर बेचना गैरकानूनी है लेकिन मजबूरी के चलते उन्हें ऐसा करना पड़ रहा है।
बॉक्स:
किसके कितने बढ़े दाम:
सिगरेट दाम पहले (प्रति पैकेट) अब (प्रति पैकेट)
गोल्ड फ्लैक 95 120
एडवांस छोटी 95 115
कमांडर 90 110
अल्ट्रा माइल्ड 340 480
डिफाइन पान 200 360
बीड़ी के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
वर्जन:
प्रिंट रेट से ज्यादा में उत्पाद बेचे जाने की अभी कोई शिकायत नहीं मिली है, अगर ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो जरूर जांच कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-भारत भूषण, डीएसपी, नारनौल