फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हादसों पर रोक लगाने के लिए सड़क पर बने पुलियों पर लगाई सेफ्टी वाॅल

Sat, 10 Feb 2024 10:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। कोहरे व धुंध में सड़कों पर बने पुलियों की टूटी सेफ्टी वॉल के कारण होने वाले हादसों को देखते हुए विभाग द्वारा टूटी सेफ्टी वॉल का दुरुस्त करवाने का कार्य शुरू किया है। ताकि सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सके। शहर में मुख्य रूप से रेवाड़ी रोड पर तीन-चार स्थानों पर पुल बने हुए है। जिनकी सेफ्टी वॉल लंबे समय क्षतिग्रस्त हो रही थी। जबकि यह मार्ग सबसे व्यस्त मार्गाें में से एक है। जिससे इन टूटी सेफ्टी वॉल के कारण हमेशा हादसों का भय बना हुआ था। गत दिनों ही रेवाड़ी रोड पर गंदे नाले पर बनी सेफ्टी वॉल काे अज्ञात वाहन चालक द्वारा क्षतिग्रस्त कर तोड़ दिया था। हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन अगर सेफ्टी वॉल नहीं होती तो जनहानि से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

- रेवाड़ी रोड पर तीन-चार स्थानों पर बने है पुल
शहर के रेवाड़ी रोड पर मुख्य रूप से गंदे नाले के पास सबसे अधिक हादसे होते हैं, क्योंकि यहां मोड़ होने के साथ ही नाले पर पुल बने हुए है। मगर पुल की सेफ्टी वॉल अधिकांश समय क्षतिग्रस्त रहती है। जिसके कारण यहां अधिक हादसे होते हैं। इसके अलावा कृषि विभाग कार्यालय के पास व उससे आगे नदी पर पुल बना हुआ है। यहां भी कई बार रात के समय हादसे हो चुके हैं। हालांकि विभाग की तरफ से समय-समय पर इन सेफ्टी वॉल का ठीक करवाया जाता है, लेकिन कुछ दिनों बाद दोबारा से वाहनों की टक्कर के कारण ये सेफ्टी वॉल क्षतिग्रस्त हो जाती है। हालांकि इस बार नदी के पुल पर हाइवे पर लगने वाली एंगल लगाई गई है।
- कोहरे व धुंध के समय बना रहता है हादसे का भय
सर्दी के मौसम में कोहरे व धुंध के समय इन स्थानों पर हादसों का अधिक भय बना रहता है। हालांकि सर्दी का मौसम शुरू होने से पूर्व विभाग द्वारा ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जाते हैं। ताकि कोहरे व धुंध के समय होने वाले हादसों काे रोका जा सके। मगर इस बार विभाग ने देर से इस तरफ ध्यान दिया गया है। इनमें सबसे अधिक हादसे रेवाड़ी रोड पर गंदे नाले के पास होते हैं, क्योंकि यहां अंधा मोड़ होने के साथ-साथ पुलिया बना हुआ है। जहां संकेतक नहीं होने के कारण रात के समय वाहन चालकों को मोड़ व नाले का अंदाजा नहीं लग पाता है। इसलिए यहां अधिक हादसे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें