फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छात्रों के शिक्षा स्तर को सुधारने के लिए 102 केंद्रों पर हुई परख परीक्षा

Wed, 04 Dec 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:66- राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना में परख परीक्षा के दौरान उप​स्थित विद्यार्थी--
विज्ञापन
नारनौल। जिले के राजकीय और गैर राजकीय स्कूल के छात्रों के लिए बुधवार को परख परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा छात्रों के शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए आयोजित की गई। इसके लिए जिले में 102 केंद्र बनाए गए थे। इसमें कक्षा तीसरी, छठी व नौवीं के छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिलेभर में परीक्षा को लेकर महेंद्रगढ़ में 25 केंद्र, नारनौल में 17 केंद्रों पर, अटेली में 12 केंद्र, कनीना में 14 केंद्र और नांगल चौधरी में 34 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा सुबह दस से शुरू हुई, जिसमें तीसरी और छठी कक्षा के छात्रों की परीक्षा साढ़े ग्यारह बजे तक चली। वहीं नौवीं के छात्रों की परीक्षा दो घंटे यानह 12 बजे तक चली।
इस परीक्षा में क्षेत्रीय पर्यवेक्षक की भूमिका केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ व राजकीय शिक्षण महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा निभाई गई। इसके लिए इन शिक्षण संस्थानों के छात्रों को विशेष ट्रेनिंग भी दी गई थी। परख परीक्षा के बारे में जानकारी देते हुए एडीएलसी डाॅ. बिरेंद्र सिंह व डाॅ. अरुण कुमार ने बताया कि यह एक राष्ट्रीय मूल्यांकन सर्वेक्षण है। जो भारत सरकार द्वारा छात्रों के शिक्षा स्तर और ज्ञान की गुणवत्ता को मापने के लिए आयोजित की गई है।
विज्ञापन

इस सर्वेक्षण का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की समझ और विभिन्न क्षेत्रों जैसे गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और भाषा में उनकी दक्षता को जानना है। इस सर्वेक्षण से प्राप्त डेटा का उपयोग राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा नीतियों में सुधार करने और शिक्षण प्रक्रियाओं में आवश्यक बदलाव लाने के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों शांतिपूर्ण माहौल में इस परीक्षा का आयोजन किया गया।
वर्जन
परख परीक्षा जिले में करवाई गई। कई केंद्रों पर दौरा किया। परीक्षा के माध्यम से बच्चों के ज्ञान व गुणवत्ता का आंकलन भी होगा।-सुनील दत्त, जिला शिक्षा अधिकारी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें