फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारी ने मांगा व्यापारियों से सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शहर थाना प्रभारी ने व्यापारियों एवं शहरवासियों को सहयोग की अपील करते हुए बैठक की। बैठक में व्यापारियों के साथ विचार-विमर्श कर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शहर में चौकीदारों की तैनाती करने की सहमति बनी। बैठक में शहर थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने कहा कि शहर में इस समय एक चौकीदार है जो पूरे शहर के लिए पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन

शहर में दस जोन बनाकर करें 10 चौकीदारों की नियुक्ति
चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारी ने व्यापारियों को सुझाव दिए कि शहर को 10 जोन में बांटकर प्रत्येक जोन में एक चौकीदार की नियुक्ति कर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जा सकती है। व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी ने कहा कि जल्द ही पूरे व्यापार मंडल की बैठक एसपी चंद्रमोहन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन की अध्यक्षता में बुला कर व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा। थाना प्रभारी अशवनी कुमार की मदद लेकर दुकानदारों को चौकीदार को उचित अदायगी करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
एक सप्ताह पूर्व एक ही रात में टूटे थे चार दुकानों के ताले
बता दें कि शहर में एक सप्ताह पूर्व एक ही रात में थाने से महज 200 मीटर दूरी पर अलग-अलग स्थानों पर चार दुकानों के ताले तोड़कर अज्ञात चोर दुकानों से लैपटॉप, मोबाइल व नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। इस मामले में पुलिस अभी तक कोई गिरफ्तारी भी नहीं कर पाई है। वहीं तीन माह पूर्व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के दो शोरूमों को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोर लाखों रुपये की नकदी एवं कपड़े चोरी कर ले गए थे। दोनों ही वारदातों में अभी तक पुलिस कोई गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

बैठक में ये रहे उपस्थित
बैठक में हलवाई यूनियन प्रधान लक्ष्मीनारायण सैनी, मोबाइल यूनियन प्रधान सतीश यादव, स्वर्णकार संघ प्रधान लखीराम सोनी, एजेंसी यूनियन प्रधान ओमप्रकाश उर्फ बबन खुराना, टेलर संघ प्रधान बृजपाल लाल रोहिल्ला, किराना यूनियन से सुरेश राजस्थानी, पवन भारद्वाज, रोशन सैनी, दर्शन खुराना, डॉ. विष्णु शर्मा, संदीप धोलीवाला, ताराचंद शर्मा, ईश्वर सैनी, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें