महेंद्रगढ़। बाबा जयरामदास क्रिकेट महाकुंभ में वीरवार को एसएस क्रिकेट क्लब और नंदगांव भिवानी में खिताबी भिड़ंत होगी।
कमेटी के प्रधान भंवर ने बताया के बुधवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला शहीद श्री भगवान दास बास व एसएस क्रिकेट क्लब गुरुग्राम के मध्य खेला गया। एसएस क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए शहीद श्री भगवान दास बास की टीम ने 15 ओवर में आठ विकेट पर 130 रन बनाए। एसएस क्रिकेट क्लब की टीम ने 13.2 ओवर में दो विकेट खोकर 131 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। इस मुकाबले में सचिन को मैन ऑफ दा मैच का खिताब दिया गया।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कुलदीप नंदगांव व नंदगांव भिवानी के मध्य खेला गया। कुलदीप नंदगांव की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवर में 118 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए नंदगांव भिवानी की टीम ने 19.3 ओवर में आठ विकेट खोकर 119 रन बनाकर मुकाबला दो विकेट से जीत लिया। इस मुकाबले में आशिष को ऑल राउंडर प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ दा मैच का खिताब दिया गया।