फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: टाइलों के दाम 5 से 8 रुपये प्रति वर्गफीट बढ़े, शहर में आवक घटी

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में टाइलों के दाम प्रति वर्गफीट 5 से 8 रुपये तक बढ़ गए हैं। गुजरात से होने वाली आपूर्ति में कमी और ट्रांसपोर्टरों की ओर से बढ़ाए गए किराए के कारण यह वृद्धि हुई है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा।
विज्ञापन

कारोबारी सुनील जिंदल ने बताया कि लागत अधिक आने के कारण उन्हें भी दाम बढ़ाने पड़े हैं। रंग और डिजाइन के अनुसार टाइलों के दामों में भी अंतर आया है, जिससे ग्राहकों का रुझान कम हुआ है। उन्होंने बताया कि अगले दो माह तक टाइलों के दामों में मंदी आने की कोई उम्मीद नहीं है। ग्राहक भी दामों में कमी आने का इंतजार कर रहे हैं।
शहर में टाइलों की मुख्य आपूर्ति गुजरात से होती है। हाल ही में गुजरात से आने वाली टाइलों की आपूर्ति में कमी आई है और आवक 80 फीसदी होती है जबकि खपत केवल 30 फीसदी चल रही है।
विज्ञापन

इसके साथ ही ट्रांसपोर्टरों ने भी डीजल के रेट 95.54 रुपये लीटर होने पर अपने भाड़े में वृद्धि कर दी है, जिससे टाइलों को शहर तक लाने का खर्च बढ़ गया है। कारोबारियों का कहना है कि उन्हें मजबूरन टाइलों के दाम बढ़ाने पड़े हैं ताकि वे अपनी लागत निकाल सकें।
बढ़े हुए दामों के कारण ग्राहकों का रुझान टाइल खरीदने की ओर कम हुआ है। अनेक ग्राहक अब मंदी आने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वे कम कीमत पर टाइलें खरीद सकें। रंग और डिजाइन के आधार पर भी दामों में 8 से 10 रुपये का अंतर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें