फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: टाइगर क्लब ने निकाली निमंत्रण यात्रा

Sun, 21 Sep 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-28टाईगर क्लब की निमंत्रण यात्रा को रवाना करती भारती सैनी। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल। टाइगर क्लब परिवार के दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर शनिवार को मां चामुंडा देवी मंदिर तक निमंत्रण यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

शुभारंभ पुरानी कचहरी मैदान से हुआ, जहां से ध्वजा यात्रा पुल बाजार, मानक चौक, आजाद चौक होते हुए मां चामुंडा देवी मंदिर परिसर पहुंची। मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर ध्वजा चढ़ाई गई। मां चामुंडा देवी को दुर्गा पूजा महोत्सव का निमंत्रण दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद ध्वजा यात्रा किला रोड, बस स्टैंड, महावीर चौक और मुख्य बाजार से होती हुई पुनः पुरानी कचहरी मैदान पहुंची। यात्रा को भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष भारती सैनी ने रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि टाइगर क्लब द्वारा आयोजित यह यात्रा धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक है। नौ दिनों तक चलने वाले इस आयोजन से नगर का वातावरण माता रानी की भक्ति में सराबोर रहता है और हर वर्ग के लोग इसमें उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें