फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दुकानदार के साथ मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो नंबर- 24पुलिस गिरफ्त में आरोपी। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस ने दुकानदार के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में शनिवार को तीन आरोपियों नारनौल के कैलाश नगर निवासी कृष्ण, मोहम्मदपुर निवासी हरीश और सुरानी निवासी रक्षित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बोलेरो गाड़ी, लोहे की पाइप और हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

मोतीलाल नगर निवासी व रेलवे अस्पताल के सामने स्थित दुकान के संचालक सुनील ने 17 जनवरी को थाना शहर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते 17 जनवरी की शाम करीब 6 बजे आरोपी कृष्ण अपने साथियों के साथ बोलेरो कैंपर गाड़ी में सवार होकर दुकान पर पहुंचे।
आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से लैस होकर दुकान में घुसते ही सुनील पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर जबरन उसकी जेब और गल्ले से करीब 10 हजार रुपये लूट लिए तथा जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

मामले में थाना शहर नारनौल में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को काबू कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी कृष्ण से बोलेरो गाड़ी, हरीश से फरसानुमा हथियार और रक्षित से लोहे की पाइप बरामद की है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें