महेंद्रगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (बॉयज व महिला) महेंद्रगढ में शनिवार को दीक्षांत समारोह हुआ। इसमें 75 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश टॉपर ड्राफ्टमैन मैकेनिकल के छात्र लोकेश, वायरमैन के छात्र राकेश व सोयल टेस्टिंग एंड क्रॉप टेक्नीशियन के छात्र प्रमोद कुमार को 15 हजार रुपये की टूल किट व प्रशंसा पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त दोनों संस्थानों में ट्रेडवार टॉपर 72 छात्र-छात्राओं को प्रशंसा पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। राजकीय महिला आईटीआई में 15 छात्राओं तथा बॉयज आईटीआई में 60 विद्यार्थी को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले छह छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
संस्थान के इंचार्ज संदीप यादव ने बताया की सभी अनुदेशक व सभी अनुदेशिकाएं प्रशिक्षण देती हैं। इसी के कारण संस्थान के तीन छात्र प्रदेश में टॉपर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ के रहे। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संस्थान के प्रधानाचार्य महावीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्यातिथि आईटीआई के सेवानिवृत्त अधीक्षक राजपाल यादव रहे। विशिष्ठ अतिथि में गांव पायगा के सरपंच वीरभद्र यादव, करतार सिंह मुख्य रूप से शामिल रहे। इस मौके पर एकता यादव, संतोष यादव, स्वीटी, संजय यादव, वर्ग अनुदेशक चंद्रप्रकाश, विनोद, रोहताश, प्रेमपाल, विकास यादव, अनुराग मौजूद रहे।
एक वर्ष से ड्राफ्टमैन मैकेनिकल ट्रेड में पढ़ाई कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 1200 अंकों में से 1171 अंक आए हैं। लक्ष्य डिजाइनिंग लाइन में कॅरिअर बनाना है।- लोकेश जांगड़ा
-
सोयल टेस्टिंग एंड क्रॉप टेक्नीशियन ट्रेड में एक वर्षीय कोर्स कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 600 अंकों में 573 अंक पाकर हरियाणा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। - प्रमोद कुमार
-
वायरमैन ट्रेड में 1200 में से 1163 अंक लेकर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वह सीटीआई भी क्वालीफाई कर चुका है। वह सरकारी नौकरी करने के लिए तैयारी कर रहे हैं।- राकेश कुमार, छात्र, वायरमैन ट्रेड
-
राजकीय महिला आईटीआई में कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड में आईटीआई लेवल पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 600 में से 573 अंक प्राप्त किया है। सीआईएसएफ नौकरी के लिए तैयारी कर रही है। - सुजाता, छात्रा, कॉस्मेटोलॉजी ट्रेड, महिला आईटीआई
फोटो संख्या:53- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में आयोजित दीक्षांत समारोह में व- फोटो : अमर उजाला
फोटो संख्या:53- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में आयोजित दीक्षांत समारोह में व- फोटो : अमर उजाला
फोटो संख्या:53- राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में आयोजित दीक्षांत समारोह में व- फोटो : अमर उजाला