फोटो नंबर-24महापंचात में भाग लेते विभिन्न संस्थाओं के लोग। स्रोत-संस्था
नारनौल। आंबेडकर भवन मालवीय नगर में सोमवार को जिला महेंद्रगढ़ की सभी एससी, एसटी, ओबीसी और बीसी सामाजिक संस्थाओं की संयुक्त महापंचायत का आयोजन किया गया। अध्यक्षता हरिसिंह बड़कोदिया ने की।
महापंचायत में पुलिस अधिकारी वाई पूरण कुमार को आत्महत्या के लिए विवश करने वाले आरोपियों, हरिओम वाल्मीकि के हत्यारों की गिरफ्तारी और सीजीआई बी.आर. गवई पर जूता फेंकने वाले आरोपी को कठोर सजा दिलाने की मांग को लेकर आगामी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की गई।
सभा में निर्णय लिया गया कि 17 अक्तूबर को सुबह 10 बजे सुभाष पार्क से समाज के लोग एकत्र होकर जिला उपायुक्त कार्यालय तक मार्च निकालेंगे व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
महापंचायत में सभी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल कर बारह सदस्यीय कमेटी का गठन किया।