फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: देखरेख के अभाव में बंद हो गईं नगरपालिका की तीन पार्किंग

विज्ञापन
फोटो संख्या:54 शहर में निर्मार्णाधीन नगर पालिका का नया भवन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शहर में यातायात व्यवस्था फिर से अव्यवस्थित हो चुकी है। नगरपालिका की ओर से बनाई गईं तीन अस्थाई पार्किंग स्थलों के बंद होने के कारण मुख्य बाजारों में सड़कों के किनारे वाहनों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। इससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
करीब पांच महीने पहले नगरपालिका ने कुछ समय पहले शहर में बढ़ती पार्किंग समस्या को देखते हुए तीन अस्थाई पार्किंग स्थलों की व्यवस्था की थी लेकिन देखरेख के अभाव में ये पार्किंग अब बंद हो चुकी हैं।
विज्ञापन

शहर के सिनेमा रोड, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, गोशाला रोड व 11 हट्टा बाजार में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर बनी हुई है। इन स्थानों पर दिनभर सड़कों के दोनों ओर वाहन खड़े रहते हैं जिससे सड़कें संकरी हो जाती हैं। दिनभर वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहती हैं जिससे लोगों का समय खराब होता है और व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
चालक मनीष, कुलदीप, नरेंद्र, सुेरश ने बताया कि बाजार तक पहुंचने में दिक्कत होती है। लोगों ने प्रशासन से बंद पड़ी अस्थाई पार्किंग को जल्द से जल्द चालू करने और शहर में स्थाई पार्किंग बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


शहर में अस्थाई पार्किंग के लिए और जगहों का चयन किया जाएगा। इसके बाद वाहन चालकों को गाइड लाइन दी जाएगी। गाइड लाइन का पालन न करने वाले चालकों पर पुलिस विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
रमेश सैनी, नरगपालिका प्रधान, महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:54 शहर में निर्मार्णाधीन नगर पालिका का नया भवन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें