फोटो 6फसल खराब होने पर मुआवजा देने की मांग करते यूनियन के सदस्य।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन व भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर बारिश व ओलावृष्टि से फसल खराब होने पर उचित मुआवजा देने की मांग की।
इस अवसर पर किसान नेता बलबीर सिंह और यूनियन नेता सीताराम ने बताया कि प्रदेश सहित जिले में हाल ही में हुई भारी बरसात और ओलावृष्टि के कारण गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है और मजदूर वर्ग भी प्रभावित हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग की कि तुरंत विशेष गिरदावरी कराकर प्रति एकड़ 50 हजार रुपये मुआवजा दिया जाए।
मजदूर हितों को लेकर पंजीकरण प्रक्रिया सरल करने, पोर्टल खोलने, राशन कार्ड सुविधा देने, प्लॉट आवंटन और 60 वर्ष के बाद पेंशन देने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। इस दौरान महावीर गोद, यादराम, हेतराम, राम अवतार, मुकेश, रोहतास नंबरदार सहित कई लोग मौजूद रहे।