फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: यादराम की हत्या के तीन और आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। थाना क्षेत्र के गांव नायन में 21 अप्रैल को हुई यादराम की हत्या के तीन और आरोपियों मधुसूदन निवासी धानोता, रामबीर और प्रदीप निवासी लुजोता को 25 अप्रैल को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

21 अप्रैल को गांव नायन में एक शादी समारोह के दौरान जब परिवार के लोग बारात का स्वागत कर रहे थे, तब नांगल चौधरी की तरफ से आई गाड़ियों ने जानबूझकर यादराम को टक्कर मार दी थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक दीपक ने तुरंत प्रभाव से इस जघन्य वारदात की जांच सीआईए नारनौल को सौंप दी थी।
मृतक के चाचा कृष्ण की शिकायत के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। प्रारंभिक पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपियों की मृतक यादराम के किसी साथी के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन

इसी रंजिश के चलते जब आरोपियों ने यादराम को मौके पर देखा, तो उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से मामले से जुड़े अन्य पहलुओं, इस्तेमाल किए गए हथियारों और वाहनों की बरामदगी को लेकर गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें