फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सरिये, लाठी-डंडों से हमले के तीन और आरोपी काबू

Wed, 20 Aug 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 15 मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी।स्रोत प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से सरिये, लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में थाना शहर नारनौल की पुलिस टीम ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान पटीकरा निवासी मोहित, रजत और मोहित के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पूछताछ में पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई तीन बाइक, एक लोहे की छड़, सरिया और बाइक चेन बरामद करने का दावा किया है। आरोपियों से पूछताछ कर मंगलवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
शिकायतकर्ता पटीकरा निवासी मनोज ने बताया कि 14 जनवरी की शाम को उसका लग्न समारोह था। उस दिन कमल व उसके अन्य 7-8 साथी कार्यक्रम में आए और कार्यक्रम को खराब करने की नीयत से जानबूझकर बिना किसी कारण झगड़ा किया। उसके बाद 16 अप्रैल को वह रात्रि करीब 10 बजे अपने तीन साथियों के सहित सड़क से कादीपुरी की तरफ टहलता हुआ घर की तरफ लौट रहा था। तब बदमाश तीन बाइक पर लोहे की छह, सरिया, बाइक की चेन व लोहे की रॉड लेकर आए और उस पर हमला कर दिया। उसके सिर, पैर, कमर, हाथ पर चोट लगी थी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें