भूषण कला निवासी एक महिला ने सदर थाना में दी शिकायत में बताया कि कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर तीन लाख रुपये और सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को आरोपियों पर मारपीट करने, चोरी करने व जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता मीरा ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि महावीर और उसकी बेटी सोनम, सरला व अनिल समेत अन्य उसके घर पर आए। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और तीन लाख कैश के अलावा सोने-चांदी के गहने मारपीट कर ले गए। पुलिस के अनुसार यह केस पिछले साल 19 नवंबर का है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी और अब केस दर्ज कर लिया है।