नारनौल। जिले में शुक्रवार को 417 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 17942 हो गई है। वहीं तीन लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। शुक्रवार को 790 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 13289 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के कारण बजाड़, गुजरवास व उनींदा के एक-एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु हो गई। अब तक जिले में 95 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 4558 केस अभी भी एक्टिव हैं।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 14 मई तक 175108 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 96860 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 227632 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 3112 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। शुक्रवार को महेंद्रगढ़ खंड के गांव पाथेड़ा में सबसे ज्यादा 36 संक्रमित मामले मिले हैं। शहर की बजाय ग्रामीण क्षेत्र में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आ रहे है।
- यहां आए सबसे ज्यादा मामले
पाथेड़ा-36, रामबास-11, बेगपुर-10, ढाणा-10, अटेली मंडी-9, कांटी-8, नांगल सिरोही-8, बिहाली-7, निंबी-7, बुचोली-6 , धनौंदा-6, गुलावला-6, महेंद्रगढ़-5, पाथेड़ा-5, तोताहेड़ी-5, बाछोद -4, भडफ-4, ककराला - 4, मारोली - 4, मेई -4, बजाड़ - 3, बवाना - 3 कोरोना संक्रमित मिले हैं।