नगरपालिका ने पे-रोल पर लगे कर्मचारियों का सात साल का बकाया ईफीएफ उनके खाते में जमा करवा दिया है। नपा ने 92 लाख रुपये जमा करवाएं हैं। इससे पहले पालिका पे रोल कर्मचारी ईपीएफ के लिए नपा प्रधान से लेकर उपायुक्त तक गुहार लगा चुके थे। अब कर्मचारियों ने कार्यवाहक नपा चेयरमैन रमेश बोहर और सचिव प्रदीप कुमार का आभार प्रकट किया है।
बता दें कि नगरपालिका में 53 सफाई कर्मचारी तथा 19 कर्मचारी फायर ब्रिगेड में लगे हुए हैं। ये सभी कर्मचारी पे रोल पर लगे हैं। 2014 से इन कर्मचारियों को ईपीएफ और ईएसआई नहीं मिल रहा था। इसका मुख्य कारण नगरपालिका में पार्षदों एवं पूर्व नपा चेयरपर्सन रीना बंटी के साथ आपसी खींचतान तथा नगरपालिका में अधिकारियों के नहीं रूकने का कारण रहा। इसके लिए उपायुक्त तक शिकायत कर चुके थे। अब कार्यवाहक चेयरमैन रमेश बोहरा ने सभी कर्मचारियों का ईपीएफ खाते खुलवाए और उसके बाद उनके खातों में 92 लाख रुपये डाल गए हैं। पालिका ने अप्रैल 2021 तक का ईपीएफ और ईएसआई उनके खाते में जमा करवा दिया है। अभी उनके ईएपीएफ खाते की पासबुक नहीं मिल पाई है। उम्मीद है कि वो भी उनको जल्द मिल जाएगी।
सात साल में कई बार कर चुके थे धरना प्रदर्शन:
नगरपालिका पे रोल कर्मचारी ईपीएफ के लिए पिछले सात साल में कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके थे। पूर्व नपा चेयरपर्सन, सचिव, एसडीएम और उपायुक्त से भी गुहार लगा चुके थे। हर बार उनको केवल आश्वासन ही मिलता था। लेकिन उनका संघर्ष रंग लाया और सात वर्ष बाद उनको उनका हक मिला।
पांच वर्ष नपा कार्य रहे बाधित:
पिछले पांच वर्षों से नगरपालिका कार्य पार्षदों एवं पूर्व नपा चेयरपर्सन के आपसी खींचतान की वजह से बाधित रहे। उनके इस खींचतान की वजह से न तो शहर में विकास कार्य हो पाए और न ही कर्मचारियों को उनका हक मिला। इनकी खींचतान की वजह से कोई अधिकारी यहां रुक कर खुश नहीं था। पांच वर्ष में लगभग 15 बार सचिव बदले गए। इसके अलावा कई एमई और जेई भी बदले जा चुके थे। पिछले तीन चार महीनों उप प्रधान रमेश बोहरा को कार्यवाहक प्रधान बनाए जाने के बाद कर्मचारियों को उनका हक मिला तथा शहर के विकास कार्यों की शुरूआत हुई।
पे रोल कर्मचारियों की बनवाएंगे पेंशन:
कार्यवाहक नपा चेयरमैन ने बताया कि पीएफ विभाग में पे रोल कर्मचारियों का पेंशन बनाने का प्रावधान है। नगरपालिका में पे रोल का ऐसा कर्मचारी है जिसकी मौत हो चुकी है तो उनकी पेंशन बनाने का पत्राचार भी जल्द शुरू किया जाएगा।
हमने पे रोल कर्मचारियों ईपीएफ तथा ईसआई अप्रैल 2021 तक का उनके खाते में जमा करवा दिया है। सचिव के डिजिटल हस्ताक्षर एवं पीएफ विभाग की कागजी कार्रवाई पूर्ण होने पर सभी कर्मचारियों को पासबुक मिल जाएगी। मुझे प्रधान का चार्ज मिलने पर कर्मचारियों से वादा किया था कि उनका ईपीएफ वो जरूरी दिलाएंगे। वो वादा मैंने पूरा कर दिया है।
-रमेश बोहरा, कार्यवाहक चेयरमैन
ईपीएफ का खाता खुलवाकर पैसा जमा करवा दिए हैं। परंतु अभी तक उनको ईपीएफ की पास बुक नहीं मिली है। पास बुक मिलने के बाद ही उनको भरोसा होगा क्योंकि पिछले सात वर्षों से उनको केवल आश्वासन ही मिला था।
-पंकज, प्रधान, नगरपालिका सफाई कर्मचारी।