फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल 11 से, मांगों को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो नंबर- 11बिजली निगम कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियरिंग संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने लंबित मांगों को लेकर तीन दिवसीय 11, 12 और 13 अगस्त को हड़ताल की घोषणा की है। इससे पहले, कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता कार्यालय में बुधवार को तीन घंटे का विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


यह प्रदर्शन नारनौल स्थित कार्यकारी अभियंता कार्यालय में आयोजित किया गया था। प्रदर्शन की अध्यक्षता उप-विभागीय अधिकारी अमित कुमार ने की। मंच का संचालन सत्य प्रकाश यादव ने किया। केंद्रीय परिषद के सह सचिव सुभाष रोहिल्ला ने कर्मचारियों की मांगों को विस्तार से बताया।
उन्होंने कहा कि कृषि डिस्कॉम बनाने का निर्णय रद्द किया जाए। साथ ही, बिजली क्षेत्र के निजीकरण पर तत्काल रोक लगाई जाए। कर्मचारियों के लिए कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू हो। जोखिम भत्ता और अंतर-उपयोगिता स्थानांतरण नीति भी लागू की जाए।
विज्ञापन

रोहिल्ला ने अनुग्रह राशि नीति में आवश्यक संशोधन की मांग की। उन्होंने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने पर भी जोर दिया। यूनिट सचिव प्रमोद शर्मा ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन अभी यूनिट स्तर पर जारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है, तो समस्त बिजली कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें