फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में पौधों की जीनोम एडिटिंग पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू

Tue, 18 Nov 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:72- तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते कुलपति प्रो. टंक
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में एंपावरिंग बिगिनर्सः प्लांट जीनोम एडिटिंग टूल्स में हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग पर केंद्रित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का सोमवार को शुभारंभ हुआ। विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग एवं रिसर्च डेवलपमेंट सेल (आरडीसी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने किया। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि ये तकनीकें कृषि जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य और सतत फसल सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम की संयोजक व शोध अधिष्ठाता प्रो. नीलम सांगवान ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और उन्हें कार्यशाला की संरचना से अवगत कराया। आयोजन सचिव प्रो. रूपेश देशमुख एवं उनकी अनुसंधान टीम ने आगामी तीन दिनों की प्रशिक्षण रूपरेखा से प्रतिभागियों को अवगत कराते हुए बताया कि कार्यशाला में केरल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, ओडिशा, राजस्थान और हरियाणा से 30 विद्यार्थियों का चयन इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए किया गया है।
हकेंवि का जैव प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला में डॉ. हुमीरा सोनाह एवं जीनोम एडिटिंग समूह के शोधार्थी प्रतिभागी विद्यार्थियों को वेक्टर निर्माण, ट्रांसफॉर्मेशन रणनीतियां और संपादित पादप ऊतकों के विश्लेषण सहित जीन एडिटिंग तकनीक के व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर प्रशिक्षण प्रदान करेगी।
विज्ञापन

कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में संकाय सदस्य डॉ. रवि कुमार और डॉ. नीलम यादव ने भी सक्रिय भागीदारी की। विश्वविद्यालय में इस कार्यशाला का उद्देश्य सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक कौशल से जोड़ते हुए प्रतिभागियों को जीनोम एडिटिंग तकनीकों के उपयोग में सक्षम बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें