फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कार्यक्रम के बाद सुचारू रहा बसों का संचालन, यात्रियों ने ली राहत की सांस

Tue, 18 Nov 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 07ग्रामीण रूट के लिए बने बूथ पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। महाराजा शूरसैनी जयंती कार्यक्रम के बाद सोमवार को नारनौल डिपो से बसों का संचालन सुचारु हो गया। लंबे रूट पर करीब 70 और छोटे व ग्रामीण रूट पर 84 बसों सहित कुल 164 बसों का संचालन किया गया। वहीं कार्यक्रम के कारण किसी भी चालक-परिचालक को छुट्टी नहीं दी गई। सोमवार को 125 चालक और 148 परिचालक ड्यूटी पर कार्यरत रहे। वहीं पहले से निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 59 परिचालक और 37 चालक अवकाश पर रहे। रविवार को महाराजा शूरसैनी जयंती कार्यक्रम के लिए 86 बसों को भेजा गया था और केवल 68 बस ही आमजन के लिए संचालित थी। इस कारण अनेक छोटे रूट पर बस नहीं चलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


देरी से निर्देश मिलने के कारण कर्मचारियों को हुई परेशानी
कार्यक्रम के लिए कितनी बस भेजी जाएगी और कितनी बस आमजन के लिए संचालित की जाएगी इसके निर्देश कर्मचारियों को गत 15 नवंबर की शाम को मिले थे। इस कारण कर्मचारियों को बसों के रूट बदलने और चालक और परिचालक की ड्यूटी लगाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने बताया कि देरी से निर्देश मिलने के कारण चालक-परिचालक को देर रात तक फोन करके ड्यूटी बदलने की सूचना दी गई।
विज्ञापन



सोमवार को सभी रूट पर बसों का संचालन निर्धारित समय सारणी की ओर से किया गया। वहीं नियमित शेड्यूल के अनुसार सभी चालक-परिचालक ड्यूटी पर कार्यरत रहे।
सतीश कुमार,सीआई,नारनौल डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें