फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में कार्यस्थल गतिशीलता पर तीन दिवसीय वैश्विक मंथन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सोसाइटी फॉर इंडस्ट्रियल एंड ऑर्गेनाइजेशनल साइकोलॉजी के सहयोग से तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन वर्कप्लेस डायनेमिक्स का उद्घाटन बुधवार को किया गया। इस आयोजन के उद्घाटन में हकेंवि के कुलपति प्रो.टंकेशवर कुमार ने कहा कि यह सम्मेलन कार्यस्थल कल्याण और संगठनात्मक विकास पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।
विज्ञापन

प्रो. पायल कंवर चंदेल ने सम्मेलन की थीम का परिचय कराया व समकालीन कार्यस्थल की गतिशीलता और कर्मचारियों के कल्याण को समझने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। एसओआईओपी के संरक्षक प्रो. एमेरिटस एपी सिंह ने सम्मेलन के लिए अपने आशीर्वचन एवं विचार साझा किए।
उद्घाटन व्याख्यान डॉ. एमी कैनेवेलो यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना शार्लाेट अमेरिका की ओर से दिया गया। उन्होंने कार्यस्थल संबंधों और सहयोग के वैश्विक परिप्रेक्ष्य पर चर्चा की।
विज्ञापन

एसओआईओपी के अध्यक्ष प्रो. एवीएस मदनावत अपने अध्यक्षीय संबोधन में स्वस्थ और उत्पादक कार्यस्थलों को बढ़ावा देने में औद्योगिक एवं संगठनात्मक मनोविज्ञान की बढ़ती प्रासंगिकता पर बल दिया।
उद्घाटन सत्र में सम्मेलन के एब्स्ट्रैक्ट बुक के साथ-साथ द राउटलेज इंटरनेशनल हैंडबुक ऑफ साइकोसोशल रेज़िलिएंस का भी लोकार्पण किया गया। यह पुस्तक प्रो. उपदेश कुमार, प्रतिष्ठित सैन्य मनोवैज्ञानिक एवं डीआरडीओ के पूर्व वैज्ञानिक द्वारा लिखी गई है।
इस सम्मेलन में 10 से अधिक देशों के शिक्षाविद्, शोधकर्ता और पेशेवर ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों माध्यमों से भाग ले रहे हैं। सम्मेलन के दौरान विशेषज्ञ सत्र, पैनल चर्चा व विभिन्न तकनीकी सत्रों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें प्रतिभागी कार्यस्थल गतिशीलता, संगठनात्मक व्यवहार तथा मनोवैज्ञानिक दृढ़ता से जुड़े समकालीन विषयों पर गहन विचार-विमर्श कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें