फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले में अब तक 133 किशोरियों का लगी एचपीवी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। विशेष टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को जिले में एक किशोरी को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। इसके साथ ही अभियान के शुरू होने से अब तक कुल 133 किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है। जिले में 14 वर्ष की दस हजार किशोरियों को मुफ्त वैक्सीन लगाई जानी है।
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह अभियान किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। टीकाकरण सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जा रहा है जहां स्वास्थ्य कर्मी अभिभावकों को भी जागरूक कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को प्रधानमंत्री द्वारा इस अभियान का शुभारंभ किया गया था। इसके बाद से जिले में लगातार टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए आगे आने की अपील की है ताकि सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें