फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में

Mon, 25 Aug 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव गुढ़ा स्थित दादा छज्जू पीर धर्म सभा का त्रिवार्षिक चुनाव के लिए नामांकन की अंमित तिथि सोमवार को थी। प्रधान पद के लिए तीन लोग मैदान में हैं।
विज्ञापन

कार्यकारिणी के लिए 11 सदस्य कमेटी का चुनाव होना है। चुनाव 31 अगस्त को होगा। चुनाव अधिकारी रमेश शर्मा अधिवक्ता ने बताया पांच पदाधिकारी तथा 6 कार्यकारी सदस्य का चयन होना है जिनमें 3 प्रधान पद, 2 उप प्रधान, 2 सचिव, 2 सह सचिव, 2 कोषाध्यक्ष तथा 10 कार्यकारिणी सदस्यों के नामांकन दाखिल हुए हैं।
प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार व अमर सिंह द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है। उप प्रधान पद के लिए मांगेराम तथा सुरेंद्र कुमार के द्वारा नामांकन प्रस्तुत किया गया है। सचिव पद के लिए महावीर तथा महावीर सोनी के द्वारा नामांकन किया गया है।
विज्ञापन

सह सचिव के लिए मांगेराम तथा नरेंद्र कुमार द्वारा नामांकन किया गया है। कोषाध्यक्ष के लिए राजाराम व बलवान के द्वारा नामांकन भरा गया है। 6 कार्यकारी सदस्यों के लिए कुल 10 नामांकन फार्म जमा हुए हैं।
सुशील कुमार,संदीप कुमार, बलवान, सुंदरलाल, धर्मपाल, संजय कुमार, बलजीत, हनुमान सिंह, मनोज कुमार तथा रोशनलाल के द्वारा नामांकन प्रस्तुत किए गए हैं। जांच में सभी आवेदन दुरुस्त पाए गए। मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो चुनाव 31 अगस्त को सुबह 10 से 4 बजे तक संपन्न करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें