अटेली थाना की पुलिस टीम ने चोरी की वारदात के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को नारनौल क्षेत्र से पकड़ कर गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राहुल निवासी बड़कोदा, सुशील निवासी चुड़िना और संदीप निवासी चुड़िना के रूप में हुई है। आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया गया। जहां न्यायालय ने आरोपितों को 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार शाम अटेली थाना की पुलिस टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। धनौंदा निवासी रणसिंह ने 14 मार्च को अटेली थाना में शिकायत दर्ज कराई कि मंदिर के स्टोर से बैटरी समेत अन्य सामान चोरी हो गए थे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।