फोटो संख्या:87- आपसी रंजिश के चलते जानलेवा हमला कर चोटें मारने के मामले में तीन आरोपी सदर थाना
- फोटो : भवनी गांव में सियार को पकड़ने के लिए ग्रामीणों संग जाल बिछाते वनकर्मी।
महेंद्रगढ़। थाना सदर महेंद्रगढ़ की पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में हिस्ट्री शीटर राहुल निवासी खातोद, दीपक निवासी खातोद और सोमदत्त निवासी खातोदड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लोहे के पाइप बरामद किए हैं।
अनमें से आरोपी राहुल हिस्ट्री शीटर है जिसके खिलाफ आपराधिक वारदातों के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। आरोपी दीपक के खिलाफ पांच और आरोपी सोमदत्त के खिलाफ तीन मामले आपराधिक वारदातों के दर्ज हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
यह है पूरा मामला
बिजेंद्र निवासी खातोद ने दी शिकायत में बताया कि वह जमीदारे का काम करता है। 10 नवंबर को समय दोपहर करीब 2 बजे वह अपने घर के पास पंचायत घर में ताश खेल रहा था, तभी अचानक राहुल व दीपक, सोमदत्त व दो-तीन अन्य अपने हाथों में लोहे की रॉड, सरिया, लाठी लेकर आए। इसके बाद सभी ने उसपर हमला कर दिया। आरोपियों में हाथों व पैरों को तोड दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस बुलाकर उसे नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में इलाज के लिए दाखिल कराया, अधिक व गम्भीर चोटें होने के कारण उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।